Home डेली न्यूज़ दुकान के सामने लग रहे नॉनवेज के हाथठेले

दुकान के सामने लग रहे नॉनवेज के हाथठेले

31
0
Jeevan Ayurveda

परेशान दुकानदारों ने कलेक्टर को बताई समस्या

छतरपुर। शहर के बस स्टैंड पर स्थित दुकानों के ठीक सामने नॉनवेज के हाथठेले लगने से दुकानदार परेशान हैं, जिन्होंने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई और उक्त नॉनवेज के हाथठेलों को किसी अन्य स्थान पर लगवाने की मांग रखी।परेशान दुकानदार विकास साहू ने बताया कि पहले नॉनवेज के हाथठेले उनकी दुकानों से काफी दूरी पर लगते थे, जिस कारण से उनके ग्राहकों तथा उन्हें स्वयं परेशानी नहीं होती थी, लेकिन हाल ही में महोबा रोड का चौड़ीकरण हो जाने के बाद मांस-मछली अंडा बेचने वाले उनकी दुकानों के ठीक बाहर अपने हाथ ठेले लगाने लगे हैं। चूंकि यहां के ज्यादातर दुकानदार शाकाहारी हैं, जिस कारण से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही दुकान पर आने वाले ग्राहक भी आनाकानी कर रहे हैं। कलेक्टर को अपनी परेशानी बताकर दुकानदारों ने मांस-मछली बेचने वालों के हाथठेलों को किसी अन्य स्थान पर लगवाने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here