Home डेली न्यूज़ विदुषी वामा मंच ने आयोजित की काव्यगोष्ठी एवं मिलन समारोह

विदुषी वामा मंच ने आयोजित की काव्यगोष्ठी एवं मिलन समारोह

34
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के नरसिंह मंदिर परिसर में बीती शाम विदुषी वामा मंच द्वारा काव्य गोष्ठी और मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना सिंह बुंदेला ने शिरकत की। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ रेखा वासुदेव रहीं, जबकि श्रीमती उषा अग्रवाल ने अध्यक्षता की।कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती शोभा शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माँ वीणापाणि की आराधना की और इसके साथ ही काव्य गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। श्रीमती संध्या श्रीवास्तव ने इस मौके पर सभी अतिथियों एवं आमंत्रित कवयित्रियों का स्वागत किया। तदुपरांत कवयित्री राखी सेन, श्रीमती ममता सिंह, विदुषी वीणा सक्सेना ‘वाणी’ आदि ने भक्ति, आध्यात्म, देशभक्ति, श्रृंगार रचनाओं एवं स्त्री विमर्श पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। लगभग तीन घंटे तक चले कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संध्या श्रीवास्तव ‘साँझ’ ने किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here