
छतरपुर। गत 27 नवंबर को दी न्यू इण्डिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड छतरपुर के ऑफिस के सामने से अभय पुत्र अवधेश चौबे उम्र 26 साल निवासी देरी रोड छतरपुर की बाइक क्रमांक एमपी 16 एमएस 7466 चोरी हो गई थी, जिसकी शिकायत अभय ने घटना दिनांक को पुलिस से कर दी थी। इसके साथ ही अभय ने छतरपुर पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम रेडियो निरीक्षक को आवेदन देकर चौबे तिराहा और छत्रसाल चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई, जिसमें अज्ञात चोर उसकी बाइक ले जाते दिख रहा है। अभय ने उक्त सीसीटीवी वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उसे पकडऩे और उसकी बाइक वापिस दिलाने की मांग पुलिस से की है।







