Home डेली न्यूज़ पीले चावल से दिया जा रहा केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यक्रम का...

पीले चावल से दिया जा रहा केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यक्रम का आमंत्रण

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खजुराहो से 25 दिसंबर को भूमि पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस परियोजना से होने वाले लाभ की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को केन बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत ग्राम लखनगुवां, जगवा कला और ग्राम चन्दोरा में कलश यात्राओं और जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया और ग्राम नांद में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। साथ ही महिलाओं को पीले चावल वितरित कर ऐतिहासिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। इसके अलावा केन बेतवा लिंक परियोजना से सिंचाई के अलावा अन्य लाभों के बारे में भी बताया जा रहा है। साथ ही 25 दिसंबर को खजुराहो में होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के साक्षी बनने की भी अपील की गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here