
खजुराहो। आरसेटी के माध्यम से दिव्यांग कल्याण समिति कार्यालय खजुराहो में ग्रामीण क्षेत्र की 35 महिलाओं को कॉस्ट्यूम ज्वैलरी (आभूषण) बनाने की कला सिखई जा रही हैं। महिलाओं को प्रशिक्षण देने आईं विदिशा की श्रीमती ज्योति माहेश्वरी ने बताया कि यह प्रशिक्षण भारतीय स्टेंट बैंक और आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र नौगांव के माध्यम से दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉस्ट्यूम ज्वैलरी बनाने का प्रशिक्षण 13 दिनों तक दिया जाएगा, जिसका उद्देश्य गांव की महिलाओं को स्वाबलंबी बनाना है। समिति के पदाधिकारी गोविंद कुशवाहा ने बताया कि आरसेटी की यह एक अच्छी पहल जिसका लाभ खजुराहो क्षेत्र की महिलाओं को मिल रहा है। समिति की वॉलेंटियर सदस्य बबीता कुमारी ने बताया कि समिति ने पूर्व में ग्राम चौबर की 80 महिलाओं को सिलाई, मिठाई के डिब्बे और रद्दी न्यूज पेपर के लिफाफे बनाने का प्रशिक्षण भी दिया था।









