
खजुराहो। मतंगेश्वर सेवा समिति एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के पंडित सुधीर शर्मा के साथ प्रसिद्ध वीणा वादक फ्रांस निवासी पंडित रघुनाथ महाराज फ्रांस की अभिनेत्री मरिअन्ने बोर्गो, एवं आगरा में आगरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संयोजक सूरज तिवारी ने खजुराहो में सुनील अहिरवार द्वारा संचालित आदर्श मॉर्डन पब्लिक स्कूल जाकर बच्चों के द्वारा प्रस्तुत नृत्य, संगीत एवं अभिनय प्रतिभा को देखकर उसे सराहा रघुनाथ जी ने कहा कि यहाँ के बच्चों में असीम प्रतिभा है बहुत ही जल्दी वह एवं पंडित सुधीर शर्मा परिवर्तन एनजी ओ के माध्यम से बच्चों को नृत्य एवं संगीत की शिक्षा नि:शुल्क देंगे विदित हो पंडित रघुनाथ जी भारत एवं फ्रांस में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित है।









