Home डेली न्यूज़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध हथियार सहित 11 आरोपी पकड़े

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध हथियार सहित 11 आरोपी पकड़े

45
0
Jeevan Ayurveda

3 दिन के अंदर जिले में 60 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सोशल मीडिया में अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। सघन वाहन चेकिंग में अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।पुलिस ने थाना हरपालपुर आरोपी विशाल श्रीवास उर्फ गुज्जर पिता आनंद श्रीवास तलैया रोड हरपालपुर को अवैध 315 बोर का कट्टा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। इसी तरह आरोपी राजकुमार श्रीवास पिता नन्नाई श्रीवास स्टेशन मोहल्ला हरपालपुर को अवैध धारदार हथियार लोहे के छुरा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुरेश कुमार पिता रामदीन अहिरवार स्टेशन मोहल्ला हरपालपुर के पास से धारदार छुरा सहित गिरफ्तार किया गया।सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी दीपेंद्र सिंह परमार पिता राम सिंह परमार निवासी ग्राम पूंछी थाना सिविल लाइन को अवैध हथियार 315 बोर का कट्टा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी राहुल अहिरवार पिता लट्टू अहिरवार निवासी रेलवे पुल के पास सटई रोड छतरपुर के पास से 12 बोर का देसी कट्टा एवं कारतूस जप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी अमित अनुरागी पिता भूरे अनुरागी निवासी सटई रोड छतरपुर के पास से लोहे की धारदार तलवार जप्त कर गिरफ्तार किया गया।वहीं जुझारनगर पुलिस ने आरोपी पंकज पाल पिता दयाराम पाल निवासी ग्राम टिकरी थाना जुझार नगर को 315 बोर का कट्टा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। महाराजपुर पुलिस ने आरोपी सलमान खान पिता हसन खान निवासी वार्ड क्रमांक 9 कस्बा महाराजपुर को अवैध धारदार हथियार लोहे का बका सहित गिरफ्तार किया गया। बड़ामलहरा पुलिस ने आरोपी बृजेंद्र दुबे पिता गोवर्धन दुबे निवासी ग्राम दरभंगा को धारदार लंबी छुरी सहित गिरफ्तार किया गया। भगवा पुलिस ने भगवान दास पिता बृजलाल रैकवार निवासी हरदौलपट्टी थाना भगवा को धारदार हथियार लोहे का बका सहित गिरफ्तार किया गया। बमीठा पुलिस ने आरोपी देशराज यादव पिता चुंटा यादव निवासी ग्राम टुरया धारदार हथियार चाकू सहित गिरफ्तार किया गया उक्त आरोपियों से अवैध हथियार जप्त कर उनके विरुद्ध संबंधित थाना में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here