Home डेली न्यूज़ हरपालपुर पुलिस ने पकड़े दो अपराधी, अवैध डस्ट से भरा ट्रैक्टर जप्त

हरपालपुर पुलिस ने पकड़े दो अपराधी, अवैध डस्ट से भरा ट्रैक्टर जप्त

24
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों की सख्त निगरानी की जा रही है, जिसके चलते बीती रात पुलिस ने अवैध डस्ट से भरे एक ट्रैक्टर को पकडऩे की कार्रवाई की है। इसके अलावा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो अन्य अपराधियों को भी पुलिस द्वारा पकड़ा गया है।थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि नगर की राजपूत कॉलोनी के समीप डस्ट से भरा ट्रैक्टर होने की सूचना उन्हें मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को रोककर चालक से दस्तावेज मांगे, जो कि चालक नहीं दिखा सका। इसके बाद ट्रैक्टर को जप्त कर खनिज विभाग को सौंप दिया गया है, आगे की कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा की जाएगी। इसके अलावा रविवार की रात थाना क्षेत्र के काकुनपुरा गांव में अवैध छुरा लिए घूम रहे श्रीपत अहिरवार निवासी काकुनपुरा की सूचना मिलने पर उसे तथा गुढौ गांव में शराब का अवैध विक्रय करने वाले जवाहर अहिरवार को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी श्रीपत अहिरवार के विरुद्ध धारा 25(2) आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि जवाहर अहिरवार के पास से 22 क्वार्टर अवैध शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here