Home डेली न्यूज़ सूने घर से चोरी करने वाले को पुलिस ने पकड़ा

सूने घर से चोरी करने वाले को पुलिस ने पकड़ा

31
0
Jeevan Ayurveda

ईशानगर। थाना क्षेत्र के ग्राम पनौठा में पिछले दिनों एक सूने घर से 40 हजार रुपए के आभूषण चोरी हुए थे, जिसकी शिकायत होने के बाद पुलिस ने विवेचना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ईशानगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र सक्सेना ने बताया कि चोरी की वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया था, एक आरोपी मुकेश पाल निवासी ग्राम पनौठा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दूसरे आरोपी रविंद्र पटेल पिता बब्लेश पटेल निवासी ग्राम पनौठा की तलाश की जा रही थी। बीते रोज रविन्द्र को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए सोने के आभूषण कीमत करीब 40 हजार जप्त कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी रविन्द्र के विरुद्ध वर्ष 2022 में चोरी का अपराध पहले से भी दर्ज है। विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here