Home डेली न्यूज़ विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष बने सत्येंद्र

विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष बने सत्येंद्र

42
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लंबे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्रों के हित में आवाज उठाने वाले युवा छात्र नेता सत्येन्द्र शर्मा को संगठन द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आपसी सहमति से सत्येन्द्र को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की विद्यार्थी परिषद इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिम्मेदारी मिलने पर सत्येन्द्र ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही है। वहीं उनके अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके ईष्ट मित्रों, समर्थकों और साथियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here