Home डेली न्यूज़ फिल्म फेस्टिवल में आध्यात्मिक फिल्मों की यात्रा का हुआ शुभारंभ

फिल्म फेस्टिवल में आध्यात्मिक फिल्मों की यात्रा का हुआ शुभारंभ

37
0
Jeevan Ayurveda

शुक्रवार की दोपहर में खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के तहत आनंद टॉकीज में मतंगेश्वर महादेव पर बनाई गई फिल्म और ब्रह्माकुमारी गोल्डीबुड स्टूडियो की तरफ से फिल्माई गई मूवी दी लाइट दर्शकों को दिखाई गई, जो कि प्रजापति ब्रह्मा बाबा की आध्यात्मिक यात्रा को दर्शाती है। नारी शक्ति पर बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के डॉ शिवाकांत बाजपेई उपस्थित रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में होटल संचालक गणेश गौतम, साधना गौतम, मतंगेश्वर सेवा समिति एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के पंडित सुधीर शर्मा उपथित रहे। श्री शर्मा ने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल में आध्यात्मिक गुरुओं पर बनी फिल्में दिखाई जाएगी जो कि हम बुंदेलखंड वाशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश होगा। ब्रह्मकुमारीज शिखा दीदी, पुष्पा दीदी, आकांक्षा, माधव, गौरव सिंह बघेल, परिवर्तन एनजीओ से गौरव शर्मा, राकेश राजोरिया, रविंद्र पाठक, वीरेंद्र सिगोत, विजय रजक, सपना शुक्ला, इटालियन सिंगर मारिया ग्रात्सिया मिलनो आदि उपस्थित रहीं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here