Home डेली न्यूज़ पीडि़त परिवार पर चोर बना रहे राजीनामा का दबाव

पीडि़त परिवार पर चोर बना रहे राजीनामा का दबाव

32
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस पर लगे कार्रवाई न करने के आरोप

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर से आए रजक परिवार ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि उनके घर में चोरी करने वाले चोरों द्वारा परिवार के लोगों को डरा-धमकाकर प्रकरण में राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है और पुलिस से शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।देवपुर निवासी अनीश कुमार रजक ने बताया कि 14 फरवरी 2023 को गांव के रामनरेश अहिरवार और बेटालाल पटेल ने उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे, जिसका मामला उसने लवकुशनगर थाना में दर्ज कराया था। अनीश के मुताबिक रामनरेश अहिरवार और बेटालाल पटेल चोरी के उक्त मामले में राजीनामा का दबाव बनाने के लिए अब उसके परिवार को डरा-धमका रहे हैं। गत 13 नवंबर और 2 दिसंबर की रात में उक्त दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ घर आकर पूरे परिवार को धमकी दी है। अनीश का यह भी आरोप है कि आरोपियों से मिल रही धमकी की शिकायत उसने लवकुशनगर थाना में की लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। एसपी को आवेदन देकर अनीश और उसके परिवार ने कार्रवाई कराने की मांग की है

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here