
छतरपुर। थाना भगवा क्षेत्र के ग्वारा गाँव के पास एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ बस स्टैंड पर बैठी है, जिन्हें अपने गाँव जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में रात्रि 12:06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल भगवा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक दग्गी राजा, आरक्षक महेंद्र साहू तथा पायलेट किशोरी लाल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि महिला अपने तीन बच्चों के साथ ग्वारा गाँव में बस स्टैंड पर बैठी थी, महिला को बंधा गाँव जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था। डायल-112/100 जवानों द्वारा एफआरव्ही वाहन से महिला एवं तीनों बच्चों को बंधा गाँव ले जाकर परिजन से मिलाया गया। देर रात सहायता के लिए महिला के परिजन द्वारा डायल-112/100 पुलिस जवानों का आभार व्यक्त किया गया।







