Home डेली न्यूज़ राजस्व महाअभियान 3.0

राजस्व महाअभियान 3.0

51
0
Jeevan Ayurveda

कैम्प में माध्यम से राजस्व समस्याओं और प्रकरणों का हो रहा निराकरण

छतरपुर। राजस्व महाअभियान 3.0 अंतर्गत कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले के ग्रामों में कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें ग्रामवासियों की राजस्व संबंधी प्रकरणों एवं समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। साथ ही लंबित नामांतरण, सीमांकन, तरमीम, खसरे से आधार लिंकिंग, फॉर्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को बड़ामलहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम  बंधा, मनकारी, गोरा, बिलवार, भनगुवां, सूरजपुरा खुर्द, घिनौची, सड़वा, कमूदपुरा, देवरान, पिपराकला, महाराजगंज आदि में राजस्व विभाग द्वारा कैम्प आयोजित कर प्रकरणों का निराकरण किया गया।
 

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here