Home डेली न्यूज़ सनातन एकता पदयात्रा से निकली हिंदुत्व की चिंगारी

सनातन एकता पदयात्रा से निकली हिंदुत्व की चिंगारी

31
0
Jeevan Ayurveda


लाखों लोगों का सैलाब कट्टर हिंदुत्व के लिए बढ़ रहा आगे
छतरपुर। बागेश्वर धाम से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा तक करीब 160 किलोमीटर की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। आठवें दिन यह यात्रा ओरछा तिराहे पर ठहरी। बागेश्वर धाम के पीठधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सभी पैदल चल रहे यात्रियों का उत्साह बढ़ाया। जिस तरह से लाखों लोग जात-पात मिटाकर सिर्फ हिंदुत्व के लिए पैदल निकल पड़े हैं उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि इस पैदल यात्रा से कट्ट हिंदुत्व की चिंगारी निकली है। यह चिंगारी कब आग का रूप ले लेगी इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। पदयात्रा में देश के जाने-माने संतों के साथ-साथ राजनीति से जुड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार को सनातन हिंन्दू एकता पदयात्रा रोज की तरह राष्ट्रगान और हनुमान चलीसा से शुरु हुई। निवाड़ी से यात्रा शुरु होकर शाम करीब 4 बजे बरुआसागर पहुंची जहां लोगों के साथ समरसता भोज था। सभी समाजों के साथ बैठकर महाराजश्री ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सभी समाजों के साथ सौहार्दपूर्वक भोजन करने के बाद यात्रा विश्राम स्थल के लिए रवाना हुई। ओरछा तिराहे पर देर शाम यात्रा पहुंची, जहां महाराजश्री ने कहा कि बिना सड़क पर निकले लोगों को एकजुट नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अन्य मजहबों में कई जातियां होने के बावजूद जब धर्म की बात आती है तो सभी एकजुट हो जाते हैं। ठीक उसी तरह हमें भी अपने धर्म के लिए आपसी भेद-भाव, जात-पात, छुआ-छूत यह सब भूलना पड़ेगा। महाराजश्री लागातार लोगों से पूछते हैं कि क्या भारत को बांग्लादेश बनाने की तैयारी है, या फिर यहां भी अल्पसंख्यक बनने वाली लाइन में खड़ा होना है। लव जिहाद और लैंड जिहाद के चक्कर से बाहर निकलना है तो सब एकजुट हो जाओ। पदयात्रा में वामन पीठाधीश्वर वैदेही वल्लभशरण दास महाराज, मध्यप्रदेश पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, राजस्थान के हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, मंदसौर जिले के सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, श्री रामराज संकल्पना ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक व राष्ट्रीय हिंद वाहिनी संगठन अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद द्विवेदी राजू, राष्ट्रीय महामंत्री नवीनचंद शुक्ला, राष्ट्रीय मंत्री शरद नामदेव, राकेश तिवारी, कमलेश नामदेव, एडवोकेट संजय प्रताप सिंह, मनीष गुप्ता, आकाश कनौजिया, विकास कनौजिया सहित राष्ट्रीय हिंदू वाहनी संगठन व श्रीराम राज्य संकल्पना ट्रस्ट के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here