Home डेली न्यूज़ बाल विवाह रोकने के लिए किया जा रहा जागरूकता

बाल विवाह रोकने के लिए किया जा रहा जागरूकता

34
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले में हम होंगे कामयाब पखवाड़े में जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के लिए जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में डीपीओ राजीव सिंह के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास परियोजना राजनगर 01 परिसर में बाल विवाह निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया और ग्राम स्तर पर 127 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गतिविधियां की गई। इस दौरान परियोजना अधिकारी राजनगर रजनी शुक्ला, सेक्टर पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इसके अलावा छतरपुर परियोजना शहरी द्वारा भी बाल विवाह निषेध अधिनियम और इन कानूनों के उल्लंघन के कानूनी परिणामों पर वेबिनार और सत्र का आयोजन किया गया। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत की प्रतिज्ञा दिलवाई गई। कार्यक्रम के दौरान परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध जागरूकता के संबंध में बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली गई एवं बाल विवाह रोकने हेतु संवाद कार्यक्रम के माध्यम से समझाइस दी गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here