Home डेली न्यूज़ नहीं थम रही खाद की कालाबाजारी, फिर सामने आया वीडियो

नहीं थम रही खाद की कालाबाजारी, फिर सामने आया वीडियो

44
0
Jeevan Ayurveda

रात के वक्त वितरण केन्द्र प्रभारी द्वारा महंगे दामों में बेची जा रही खाद
छतरपुर। जिला प्रशासन भले ही खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रयासरत हो, लेकिन प्रशासन के प्रयास मुनाफाखोरों के सामने बौने साबित हो रहे हैं। पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा ईशानगर और कालापानी में खाद की कालाबाजारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी, इसी बीच बुधवार की शाम को सोशल मीडिया पर कुछ और वीडियो वायरल हुए हैं। जिनमें गोदाम प्रभारी द्वारा किसानों को महंगे दामों पर खाद बेचे जाने की बात उजागर हुई है। यह वीडियो जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में मौजूद छतरपुर विपणन संघ गोदाम के वैकल्पिक वितरण स्थल के बताए जा रहे हैं। केन्द्र प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह पर किसानों ने महंगे दामों पर खाद बेचने के आरोप लगाए हैं। चुपके से वीडियो बनाए जाने के दौरान एक किसान ने बताया कि गोदाम प्रभारी द्वारा रात के समय 1250 रुपए कीमत वाली एनपीके खाद 1300 से 1500 रुपए तक में बेची जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद देर रात अधिकारियों ने गोदाम का निरीक्षण भी किया। वहीं कलेक्टर के निर्देशन में केन्द्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here