
टीकमगढ़। विधानसभा के बल्देवगढ़ में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह गौर ने किसानों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बल्देवगढ़ एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि किसानों को समय पर खाद मिले, जिससे किसान परेशान ना हो। अगर किसानों को समय पर खाद नहीं मिलता है, तो हम किसानों के साथ अनशन पर बैठने के लिए विवश हो जायेगे । उन्होंने इसके साथ ही मांग की है कि बांध बान सूजारा नहर योजना के सभी फीडरों को खोला जाए, जिससे किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो। वहीं नगर बल्देवगढ़ के ग्वाल सागर तालाब एवं खरगापुर के तालाब में अत्यधिक कचरा हो गया है, जिससे पानी दूषित हो रहा है। उन्होंने शीघ्र ही दोनों तालाबों की सफाई कराये जाने पर जोर दिया। वहीं नगर बल्देवगढ़ में बाईपास सड़क का कार्य जो अधूरा पड़ा है, जिससे राहगीरों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है,उसका शीघ्र ही निर्माण कराये जाने की मांग की गई है। जिससे आमजन को राहत पहुंचे, वहीं उन्होंने बिजली की समस्या को देखते हुए मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए हैं, उनको तत्काल ठीक करा कर विद्युत लाइनों में सुधार किया जाए, जिससे किसानों को समय पर बिजली प्राप्त हो। जिससे किसान अपनी बोनी समय पर कर सकें। श्री गौर ने कई मुद्दों पर आमजन से मुलाकात कर चर्चा की । इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र यादव , सेवादल दल अध्यक्ष नन्द राय, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह , अनुसूचित जाति कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज देशमुख , एनएसयूआई अंकित कश्यप , आकाश तिवारी , केशव सेन, पुष्पेंद्र यादव ,श्रीराम यादव ,केहर सिंह , मुन्ना आदिवासी , देवेंद्र यादव , सरपंच रतीराम अहिरवार , किशोरी आदिवासी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।








