Home डेली न्यूज़ उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिकर्मियों को हर सप्ताह मिलेगा सम्मान

उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिकर्मियों को हर सप्ताह मिलेगा सम्मान

44
0
Jeevan Ayurveda

अच्छा काम करने की भावना को विकसित करने एसपी की पहल
छतरपुर। पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करें, इसके लिए छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा शानदार पहल की गई है। दरअसल पुलिस अधीक्षक ने अपने अधीनस्थ अमले में शामिल उन पुलिसकर्मियों को इम्प्लॉई ऑफ द वीक अर्थात साप्ताहिक उत्कृष्ट कार्य पुरूस्कार देने का निर्णय लिया है, जो पूरे सप्ताह उत्कृष्ट सेवाएं देते हैं।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि कार्यालयीन कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों में अच्छा काम करने की भावना को विकसित करने की मंशा से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को इम्प्लॉई ऑफ द वीक का प्रमाण पत्र दिया जाएगा, साथ ही प्रमाण-पत्र को कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी लगाया जाएगा। ऐसा करने से कार्यालय में पदस्थ अन्य पुलिसकर्मियों में बेहतर कार्य करने की इच्छा जागृत होगी और इसका लाभ जनता को मिलेगा। 11 से 17 नवंबर का इम्प्लॉई ऑफ द वीक उप निरीक्षक ओम शंकर सिंह को चुना गया है, जिनके द्वारा कार्यालयीन कार्यों के साथ-साथ तकनीकी कार्य, ऑनलाईन मीटिंग, सीसीटीएनएस संबधी समस्त कार्य और राष्ट्रीय पोर्टल के प्रशिक्षण आदि का कार्य उत्कृष्ट ढंग से किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here