Home डेली न्यूज़ महिला ने फांसी लगाकर दी जान

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

57
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार में बीमारी के चलते एक 50 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाते हुए मर्ग कायम किया है।
जानकारी के अनुसार मृतिका के ससुर तुलसीराम लोधी निवासी सेवार ने बताया कि उसकी बहू माना लोधी काफी समय से बीमार चल रही थी। तुलसीराम के मुताबिक उसकी 50 वर्षीय बहू माना लोधी पति प्रेमलाल लोधी ने बीती रात घर के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर लटककर जान दे दी। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पंचनामा बनाते हुए शव को पास्टमार्टम के लिए के लिए बड़ामलहरा स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here