
छतरपुर। शासकीय कन्या महाविद्यालय छतरपुर में एनएसएस की छात्राओं को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अक्षर पोथी, सर्वे, एनआईएलपी एप की जानकारी दी गई। एनआईएलपी एप डाउनलोड कराकर अक्षर साथी के रूप में पंजीकृत करने कार्यक्रम की जानकारी दी गई। सभी को उल्लास नव भारत साक्षरता के तहत ग्राम, वार्ड का सर्वे का दायित्व सौंपा गया। असाक्षरों को आईपीआईसीएल पद्धति से पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। एनएसएस प्रभारी डॉक्टर किशोरी सोनी, शिवेंद्र निगम, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी शफीक अहमद जिला सह समन्वयक उल्लास द्वारा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई।








