Home डेली न्यूज़ बच्चे बोले गुरुजी गलत काम करते हैं

बच्चे बोले गुरुजी गलत काम करते हैं

37
0
Jeevan Ayurveda

शिकायत के बाद आश्रम पहुंची पुलिस

छतरपुर। शहर के गुरुकुल आश्रम के गुरुजी (टीचर) पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगा है। आश्रम में पढऩे वाले 3 बच्चों ने शिकायत की है जिसके बाद पुलिस भी जांच करने आश्रम पहुंची। पीडि़त बच्चों का कहना है कि गुरुजी उनके साथ एक महीने से गलत काम कर रहे हैं।इस मामले में गुरुजी टीकाराम शर्मा का कहना है कि मैं बच्चों को शरारत करने पर मुर्गा बनाकर और डंडे मार कर दंडित करता हूं। इसीलिए बच्चों ने किसी के कहने पर झूठी शिकायत की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीक चौबे ने बताया कि शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।पीडि़त बच्चे ने शनिवार शाम को मोबाइल पर पिता को गलत काम की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन रविवार की सुबह आश्रम पहुंचे और बच्चों से मिले। इस दौरान बच्चों ने बताया कि करीब एक महीने से उनके साथ गुरुजी टीकाराम शर्मा उनके साथ गलत काम कर रहे हैं। इसके बाद परिजन ने आश्रम संचालक से इसकी शिकायत की। मामला सामने आने के बाद छतरपुर पुलिस भी जांच करने आश्रम पहुंची और बच्चों के बयान लिए।आश्रम में पूछताछ के दौरान बच्चों ने पुलिस को बताया कि गुरुजी टीकाराम एक महीने से गलत काम कर रहे थे। इस बात को जब मैंने आश्रम के दो दोस्तों को बताई तो गुरुजी ने उनके साथ भी गलत काम किया। वह डांट-फटकार और मारपीट भी करते थे। हमसे गलत हरकत करते थे। परेशान होकर हमने अपने माता-पिता को बताया।आरोपी गुरुजी बोले- झूठी शिकायत की हैमैं बहुत स्ट्रिक्ट हूं। शरारती बच्चों को मुर्गा बनाकर, डंडे मारकर दंडित करता हूं। इसलिए बच्चों ने किसी के कहने पर झूठी शिकायत की है। मेरे भी 15-16 साल के बच्चे हैं। मैं ऐसा कुकृत्य कैसे करूंगा। यहां मैं वेद के साथ कर्मकांड पढ़ाता हूं।आश्रम प्रभारी बोले- तीन बच्चों ने की है शिकायतमहर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ आश्रम प्रभारी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि तीन बच्चों के परिजन ने गुरुजी टीकाराम शर्मा की शिकायत की है कि इन्होंने बच्चों के साथ गलत हरकत की है। शिकायत के बाद बच्चों को बुलाकर पूछा गया तो उन्होंने भी कहा कि उनका शोषण हुआ है। वहीं, गुरुजी से बात की तो उन्होंने ऐसा कृत्य करने से मना कर दिया। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here