
छतरपुर। बुन्देलखण्ड ही नहीं पूरे देश में छाप छोडऩे वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी की पुत्री निधि चतुर्वेदी पिता की विरासत संभालने आगे आयी हैं। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने निधि चतुर्वेदी को महासचिव का दायित्व सौंपा है। महासचिव बनाए जाने के बाद पहली बार नगर में आयीं निधि चतुर्वेदी का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। युवक कांग्रेस, सेवा दल कांग्रेस ने छत्रसाल चौक पर गाजे-बाजे के साथ निधि चतुर्वेदी का स्वागत किया।









