
छतरपुर। 10 नवंबर की रात्रि फरियादी कमलेश साहू एवं उसके भतीजे से रास्ता रोककर ज़बरदस्ती पैसों की मांग, ना देने पर मारपीट संबंधी रिपोर्ट पर थाना गुलगंज में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। थाना गुलगंज पुलिस टीम ने उक्त प्रकरण के फरार आरोपी कल्लू उर्फ किशोर सिंह पिता रनमत सिंह गौड़ निवासी ग्राम बौकना, अखंड प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू पिता शेर सिंह गौड़ निवासी ग्राम बौकना, मथुरा पिता बृजलाल आदिवासी निवासी ग्राम बौकना, रामकृपाल पिता राम प्रसाद राजपूत निवासी ग्राम देवरान को गिरफ्तार किया है। अवैध वसूली एवं मारपीट के प्रकरण के आरोपी कल्लू उर्फ किशोर के विरुद्ध अवैध हथियार, चोरी व मारपीट के 5 अपराध तथा अखंड प्रताप उर्फ गुड्डू के विरुद्ध मारपीट के दो अपराध पूर्व से दर्ज हैं।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गुलगंज उनि. गुरूदत्त शेषा, उनि डीपी व्यास, प्रआर. कैलाश राजपूत, प्रवेश तिवारी, रूपेश, राजाराम, आर. भरत कुमार बेदी, सतीष, कृष्ण प्रताप सिंह, दानिश, राहुल, शीलेन्द्र, कैलाश, चालक अवनीश की भूमिका रही।









