Home डेली न्यूज़ दुराचार के बाद महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

दुराचार के बाद महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

42
0
Jeevan Ayurveda

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, जमकर किया हंगामा

छतरपुर। नौगांव थाना अंतर्गत आने वाली गर्रोली चौकी क्षेत्र के ग्राम बंछौरा में दो दिन पूर्व एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। उक्त घटना के बाद पीडि़ता ने जहर का सेवन कर लिया था, जिसके चलते उसे गंभीर हालत में झांसी ले जाया गया, जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव लेकर वापिस नौगांव आए परिजनों ने थाने के सामने महिला का शव रखकर हंगामा शुरु कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद थाना प्रभारी की समझाइश पर परिजन शांत हुए।प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व ग्राम बंछौरा के कुशवाहा परिवार की 23 वर्षीय महिला ने गांव के बृजेश रिछारिया द्वारा घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगाए थे और इसके बाद महिला द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया गया था। परिजन गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए झांसी ले गए थे, जहां दो दिनों तक उसका इलाज चला और रविवार को अंतत: उसकी मौत हो गई। शव लेकर वापिस लौटे कुशवाहा परिवार ने नौगांव थाना के सामने महिला का शव रखकर हंगामा शुरु कर दिया। परिजनों का कहना था कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा उचित घाराओं में मामला दर्ज नहीं किया गया है और पुलिस आरोपी बृजेश रिछारिया को बचाने का प्रयास कर रही है। काफी देर तक नौगांव-छतरपुर हाईवे पर यह हंगामा चलता रहा। बाद में एसडीओपी चंचलेश मरकाम और थाना प्रभारी सतीश सिंह द्वारा उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाए जाने के बाद परिजन शांत हुए तथा शव को अंतिम क्रिया के लिए लेकर गांव चले गए। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि अभी मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है। पीडि़त परिवार के कथन लेकर प्रकरण की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here