Home डेली न्यूज़ गाय की पूजा कर ओढ़ाई चुनरी, खिलाई गुड़-रोटी

गाय की पूजा कर ओढ़ाई चुनरी, खिलाई गुड़-रोटी

41
0
Jeevan Ayurveda

गोपाष्टमी पर हिंदु उत्सव समिति ने किया गौपूजन

छतरपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपाष्टमी के पावन अवसर पर हिंदु उत्सव समिति ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर उसकी आरती उतारी और चुनरी चढ़ाई। गौमाता को चना-गुड़ और रोटी खिलाकर उसका आशीर्वाद लिया।जानकारी के मुताबिक शहर की चौपाटी स्थिति श्रीराम नाम बैंक में गोपाष्टमी पर गौमाता की पूजा की गई। हिंदु उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि समिति हर वर्ष गोपाष्टमी पर गौमाता की पूजा करती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण गोपाष्टमी से ही गाय चराने निकले थे। गौमाता की सेवा करने के कारण ही उनका नाम गोपाल पड़ा। इस अवसर पर समिति ने गौमाता की पूजा की। पुष्पहार पहनाकर उसकी आरती उतारी गई। उपस्थित लोगों ने गौमाता को गुड़-चना, रोटी सहित अन्य सामग्री खिलाकर आशीर्वाद लिया। सारे जग की माता कही जाने वाली गाय की पूजा करने से लोगों का कल्याण होता है। इस मौके पर कमल अवस्थी, प्रिंस साहू, विशाल ताम्रकार, अंकित चौधरी, मोनू रावत, बरखा मिश्रा, दीपाली चौधरी, प्रभा वैद्य, मायावती, रक्षा, रुद्रा, पावनी, विशाल मिश्रा, विकास मिश्रा, सूयप्रकाश बाजपेयी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here