Home डेली न्यूज़ पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब से भरी कार, आरोपी फरार

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब से भरी कार, आरोपी फरार

40
0
Jeevan Ayurveda

ईशानगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नदगांय में पुलिस द्वारा अवैध शराब से भरी एक कार को पकड़ा गया है। हालांकि आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान पुलिस टीम को आमखेरा से नदगांय की ओर जा रही एक कार पर संदेह हुआ। पुलिस ने कार का पीछा कर उसे रोका तो कार में सवाल युवक कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार की तलाशी तो उसमें 10 पेटी अवैध शराब भरी मिली। कार क्रमांक यूपी 95 एल 8608 को जप्त कर पुलिस ने 4 अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फरार तस्करों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना, प्रधान आरक्षक राजेंद्र प्रजापति, जगवेंद्र सिंह परिहार, रतिराम प्रजापति, आरक्षक नरेंद्र, सतीश, भूपेंद्र, गुमान, मनीष, राघवेंद्र, आबिद खान की मुख्य भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here