Home डेली न्यूज़ निजी एंबुलेंस वाहनों पर चला यातायात पुलिस का डंडा

निजी एंबुलेंस वाहनों पर चला यातायात पुलिस का डंडा

50
0
Jeevan Ayurveda

8 वाहनों के चालान काटकर वसूले गए 4 हजार रुपए, वाहन भी जप्त12

छतरपुर। मंगलवार की शाम को यातायात पुलिस द्वारा छत्रसाल चौराहे से चौबे तिराहा तक सड़क किनारे खड़े होने वाले निजी एंबुलेंस वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिसमें न सिर्फ 8 वाहनों के चालान काटकर उनसे 4 हजार रुपए का शुल्क वसूला गया, बल्कि वाहनों को जप्त कर यातायात थाना में रखवाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ एंबुलेंस चालक वाहन लेकर मौके से भाग खड़े हुए थे।यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने बताया कि सीएमएचओ द्वारा उन्हें एक पत्र लिखा गया था, जिसमें नियमविरुद्ध तरीके से संचालित हो रहे एंबुलेंस वाहनों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था। सीएमएचओ के पत्र को संज्ञान में लेकर छत्रसाल चौराहे से चौबे तिराहा तक सड़क किनारे खड़े होने वाले निजी एंबुलेंस वाहनों की जांच की गई। एंबुलेंस चालकों से रजिस्ट्रेशन सहित अन्य दस्तावेज मांगे गए। ज्यादातर वाहनों के दस्तावेजों में कमी पाई गई। कई चालकों के पास लाइसेंस तक नहीं मिले, जिसके बाद चालानी कार्रवाई करते हुए वाहनों को जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में कई ऐसी एंबुलेंस संचालित हो रही हैं जो नियम विरुद्ध हैं और आवश्यक दस्तावेज आदि नहीं हैं। जिन निजी वाहनों को एंबुलेंस में कन्वर्टेड किया जाता है उसका आरटीओ विभाग में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है, लेकिन जांच में ऐसे कई वाहन पाए गए जिनके पास एंबुलेंस की पात्रता नहीं है। इसके साथ ही कई एंबुलेंस वाहनों का टैक्स भी जमा नहीं है। उक्त वाहन सड़क पर नो पार्किंग जोन में खड़े हुए थे, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। कार्रवाई में कुल 8 एम्बुलेंस वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 4 हजार रूपये की वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा।

Ad

  1. ↩︎
  2. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here