Home डेली न्यूज़ शीत कालीन सीजन 2024 का फाइनल मैच 3 नवंबर 2024 दिन रविवार...

शीत कालीन सीजन 2024 का फाइनल मैच 3 नवंबर 2024 दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे खोरा और मडरका के बीच खेला जाएगा

221
0
Jeevan Ayurveda

पन्ना। हर वर्षकी भांति इस वर्ष भी अजयगढ़ ब्लॉक की पंचायत स्तरीय टीमो के लिए शीत कालीन सीजन (दीवाली सीजन- 2024) का श्री ठाकुर बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट -2024 का आगाज अजयगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत खोरा में दिनांक 29 अक्टूबर -2024 को हुआ था!
जिसमे अजयगढ़ ब्लॉक की पंचायत स्तरीय 8 टीमें ने भाग लिया। जिसके लीग मैच और क्वाटर फाइनल मैच समापन के उपरांत श्री ठाकुर बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का :-

   पहला सेमीफाइनल मैच दिनांक 02/11/2024 को खोरा बनाम सलैया (बरियार कुर्मियान) के बीच खेला गया जिसमें खोरा टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 148 रन बनाये और सलैया टीम के सामने 149 रानो का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में सलैया टीम निर्धारित 14 ओवर में मात्र 61 रानो के स्कोर में आल आउट हो गयी और हो गयी।और खोरा टीम फाइनल में प्रवेश कर गयी।खोरा टीम के सीनियर प्लेयर श्री अविनाश प्रताप जी ने 41 रनों की शानदार पारी खेली।

और दूसरा सेमीफाइनल मैच कीरतपुर बनाम मरडका के बीच दोपहल 1 बजे से बहुत ही रोमांचक मैच खेला गया।जिसमें मरडका टीम ने पहले टॉस जीत कर निर्धारित 14 ओवर में 97 रन बना कर कीरतपुर टीम के सामने 98 रनों के स्कोर दिया जिसके जवाब में कीरतपुर टीम 98 रनों के पीछा करते हुए लक्ष्य का पीछा करते 80 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी।और मरडका टीम ने 18 रनों से रोमांचक मैच को जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
आज दोनो सेमीफाइनल मैचों के शुरुआत करवाने और टीमो के उत्शाह वर्धन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में श्री मोनू मिश्रा जी (सद्गुरु मेडिकल स्टोर खोरा) श्री विजय बैध जी खोरा ,श्री सुभेन्द्र सिंह जी शिक्षक खोरा,एवं श्री राजेन्द्र पटेल जी( SBI KIYOSK ) संचालक हरनाम पुर की उपस्थिति सरहानीय रही। और आप सभी अतिथियों ने टूर्नामेंट के सफल संचालन के आदि व्यवस्थाओं के लिए 500 -500 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की आप सभी का बहुत बहुत आभार एवं साधुवाद।
🙏🙏🙏🙏

आप सभी लोग फाइनल मुकाबले को देखने और दोनों टीमो के उत्शाह वर्धन के लिए सादर आमंत्रित है ।
आयोजक :- महारानी अवंती बाई लोधी यूथ संगठन खोरा अजयगढ़ पन्ना मध्यप्रदेश
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here