
छतरपुर। शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल से दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं जिसमें गुरुवार की देर रात पटाखा जलाते समय दो लोग बुरी तरह झुलस गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है अभी उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार चमन पिता संतोष साहू उम्र 11 वर्ष निवासी सटई रोड का रहने वाला है। सटई रोड पर दीपावली के त्योहार पर रात 10 बजे चमन घर के बाहर पटाखा जला रहा था तभी उसके हाथ में पटाखा फट गया जिससे उसका दाहिने हाथ में गंभीर चोट आ गई। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं दूसरा व्यक्ति अभिषेक नामदेव उम्र 18 वर्ष निवासी खजुराहो बेनीगंज का रहने वाला है। रात 11 घर पर पटाखा जलाते समय चद्दर का डिब्बा उसके चेहरे में लगा जिससे गंभीर चोट आ गई उसे इलाज के लिए खजुराहो अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टर ने मना कर दिया जिसके बाद एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन मौके पर नहीं मिली तो बाइक से रात 12 बजे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। अभिषेक के गले के पास चेहरे में 18 टांके आए हैं उसका इलाज किया जा रहा है।








