
छतरपुर। पन्ना रोड स्थित बच्चा जेल के पीछे घुमक्कड़ एवं अद्र्ध घुमक्कड़ बस्तियों में योगा स्टार परिवार के साथियों ने गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंच कर दीपावली का पर्व मनाया और उनके साथ खुशियां बांटी।
योगा स्टार परिवार के सदस्य गिरजा पाटकर ने बताया दीपावली का पर्व खुशियों का पर्व है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए हम सभी पन्ना रोड स्थित बच्चा जेल के पीछे जरूरतमंद गरीब बस्तियों में पहुंचकर यहां पर रहने वाले झाड़ू बनाने वाले 15 परिवारों से मिले एवं उनका हाल जाना तथा जब देखा कि यह परिवार झाड़ू बनकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं और लगभग 25 वर्षों से यहाँ रह रहे हैं, जिनकी झोपडिय़ों में ना ही लाइट है ना कोई और व्यवस्था है ऐसे में दीपावली के पर्व पर उनके जीवन में कुछ उजाला लाने का प्रयास किया। योगा स्टार परिवार के साथियों ने पहुंच कर उनके साथ दिवाली मनाई 15 परिवारों को मिठाई पटाखे दिया एवं साडिय़ां बच्चों को कपड़े लक्ष्मी जी की फोटो भेंट की और उन्हें हर संभव मदद करने की बात कही। इस अवसर पर समाजसेवी गिरजा पाटकर, मनीष गुप्ता भोले, संजय देवडिय़ा, पवन गुप्ता, मनीष जैन गुरुजी, राजेंद्र पिपरसानिया सेठ, राजेंद्र राय, रज्जू, प्रदीप दुबे, राजेद्र खरे, मनोज अग्रवाल, राहुल समारी आदि सदस्य उपस्थित रहे।






