Home डेली न्यूज़ प्रशासन ने बाजार क्षेत्र एवं मेला ग्राउंड पर स्थित अस्थाई पटाखा दुकानों...

प्रशासन ने बाजार क्षेत्र एवं मेला ग्राउंड पर स्थित अस्थाई पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण

72
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं पुलिस कप्तान अगम जैन के निर्देशन में लवकुशनगर एसडीएम राकेश शुक्ला के नेतृत्व में नगर के संयुक्त प्रशासन के द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली के उपलक्ष में नगर के मेला प्रांगण में अस्थाई रूप से लगी पटाखा आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। एसडीएम राकेश शुक्ला के साथ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एसडीओपी नवीन दुबे एवं लवकुशनगर थाना निरीक्षक पीआर डाबर साथ मौके में उपस्थित रहे। लवकुशनगर एसडीएम राकेश शुक्ला ने सर्वप्रथम सभी को दीपावली की बधाई प्रेषित की। इसके बाद मेला ग्राउंड पर लगी पटाखे की दुकानों का लाइसेंस चेक किया एवं यही भी सुनक्षित किया की दुकानों में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था है या नहीं अगर है तो वह ठीक-ठाक है चालू हालत में है कि नहीं एवं उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से एहतियात बरतने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने कहा कि आप लोग छोटे बच्चों को बगैर उनके गार्जियन के अति ज्वलनशील बड़े पटाखे नहीं बेचेंगे। आप लोग अपनी दुकानों में बीड़ी, सिगरेट का सेवन स्वयं न करेंगे और ना ही किसी को अपनी दुकान पर करने देंगे। इसके बाद संयुक्त प्रशासन ने लवकुशनगर के पुराने बसस्टैंड से पैदल भ्रमण करते हुए दुकानों का निरीक्षण किया। एसडीएम राकेश शुक्ला ने मिष्ठान की दुकानों का निरीक्षण किया एवं उन्हें निर्देशित किया की नकली मावा का उपयोग बिलकुल नहीं करना है और दीपावली के उपलक्ष में अपनी-अपनी मिष्ठान की दुकानों को रोड छोड़कर ही अंदर लगाना है। इसके बाद सभी अधिकारियों ने पैदल भ्रमण करते हुए चंदला रोड कृषि विभाग के सामने लवकुशनगर की सोने चांदी आभूषण की दुकानों का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से उनसे निवेदन किया सभी लोग अपनी अपनी दुकान के बाहर एक कैमरा सड़क की ओर अवश्य लगाएं। लवकुशनगर एसडीएम ने यातायात को दृष्टिगत रखते हुए पुरानी बस स्टैंड के पास बने स्वामी विवेकानंद पार्क का गेट खुलवाने के लिए लवकुशनगर नगर परिषद सीएमओ को निर्देश दिए ताकि त्यौहार के समय जो लोग अपनी-अपनी टू व्हीलर वाहन लेकर खरीदारी करने के लिए आए तो वह अपने वाहन पार्क में एक उचित स्थान पर लगाएं ताकि यातायात बाधित न हो।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here