
लवकुशनगर। पुलिस को सिचाई कालोनी दुर्गा मंदिर के पास दहशत फैला रहे व्यक्ति की सूचना प्राप्त हुई। थाना लवकुश नगर पुलिस सिचाई कालोनी दुर्गा मंदिर के पास पहुंची पुलिस को देखकर एक संदेही ने भागने का प्रयास किया। संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया, तलाशी लेने पर एक अवैध 315 बोर का कट्टा एवं कारतूस जप्त किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम हरिओम राजपूत पिता राजेन्द्र राजपूत उम्र 26 साल निवासी रजपुरवा लवकुशनगर का होना बताया। उक्त आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लवकुश नगर में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लवकुश नगर निरीक्षक परसराम डाबर प्रआर. पुरूषोत्तमदास विश्वकर्मा, प्रआर. बीरेन्द्र मोहन , प्रार. अनीष अहमद, आर. रमाकांत तिवारी , आर. हिर्देश नायक, आर. उमेश वर्मा , आर. बलराम , आर. नरेन्द्र, आर. मंगल यादव की भूमिका रही ।









