
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुरियागंज रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नीचे एक युवक का शव मिला है। उक्त युवक की पहचान आशीष तनय केदारनाथ रैकवार उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं.1 टिकुरिया मोहल्ला पन्ना के रूप में हुई है। युवक सागर से पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा देकर वापस लौट रहा था। घटना की जानकारी लगते ही बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताया है।






