Home डेली न्यूज़ पुलिस ने अन्तर्राज्यीय 2 चोरों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अन्तर्राज्यीय 2 चोरों को किया गिरफ्तार

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 20 सितंबर 24 को कस्बा गढ़ीमलहरा के वार्ड क्रमांक एक में चार घरों में चोरी संबंधी अपराध पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी धीरज अहिरवार निवासी ग्राम तेली पहाड़ी थाना महोबकंठ जिला महोबा, रामकिशन श्रीवास निवासी ग्राम सौरा थाना महोबकंठ जिला महोबा, क्रेता आरोपी शत्रुघ्न उर्फ अनूप सोनी मुस्करा, जिला हमीरपुर हाल बंधीयन मोहल्ला छतरपुर को पूर्व में गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से करीब 6 तोला सोना एवं 1 किलो चांदी के आभूषण, नगद राशि 30 हजार रुपये, प्रयुक्त दो मोबाइल फोन कुल संपत्ति कीमत 6 लाख रुपए से अधिक जप्त की थी। शेष अन्य आरोपियों की तलाश विभिन्न स्थानों में की जा रही थी। पुलिस टीम ने चोरी के मुख्य आरोपी चरण अहिरवार पिता समी अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम देवथा थाना अलीपुरा एवं आरोपी शोएब खान पिता सलीम खान उम्र 21 साल निवासी मुगलपुरा बजरिया मोहल्ला राठ जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया। अभियुक्तों के पास से आभूषण विक्रय से प्राप्त राशि 2 लाख रुपये नगद, एक जोड़ी सोने की झुमकी व चांदी की पायल कीमत 50हजार रुपए, चोरी के पैसों से खरीदा गया एंड्राइड मोबाइल कीमत 20 हजार एवं आरोपियों द्वारा फरारी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार कीमत 3 लाख रुपये, चोरी में प्रयुक्त कार हुंडई कंपनी एस्टर कीमत 10 लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं प्लास सहित कुल संपत्ति कीमत करीब 16 लाख रुपए जप्त की गई। पूर्व में गिरफ्तार तीन आरोपियों से 6 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई थी, चोरी के अपराध में आरोपियों के पास से 20 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जप्त की गई है। चोरी के मुख्य आरोपी चरण अहिरवार के विरुद्ध जिला महोबा थाना अजनर में पूर्व से गैंगस्टर एक्ट, चोरी के आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं। अभियुक्तों को न्यायालय पेशकर जेल दाखिल किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आरपी अहिरवार, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह, जनक सिंह, प्रदीप तिवारी, आरक्षक दशरथ, शनि, यशवंत, श्रीराम एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here