Home डेली न्यूज़ जिले में सिंचाई संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिले में सिंचाई संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को जल संसाधन विभाग की जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार सहित जल संसाधन विभाग की ईई लता वर्मा, पीएचई, कृषि एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में रनगवां, उर्मिल, कुटनी वृहद् योजना एवं बेनीसागर, तरपेड, सिंहपुर मध्यम योजना और लघु सिंचाई योजनाओं अंतर्गत लक्ष्य अनुरूप् सिंचाई के लिए जल भराव के संबंध में समीक्षा की गई।सीईओ जिला पंचायत श्रीमती परिहार ने जिले में औसत वर्षा के हिसाब से इस वर्ष जलाशयों में कितना जल भराव हुआ की स्थिति की समीक्षा करते हुए नहर की मरम्मत एवं सफाई संबंधी शिकायतों का निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लघु जलाशयों निरीक्षण करें और किसानों की जमीन जो डूब रही है उसका हल निकालें। साथ ही जो वृहद परियोजनाओं में सिंचाई से लाभान्वित होने वाले है कि समीक्षा भी की गई।विधायक श्री पटैरिया ने कहा जिले के किसानों को कम पानी की खपत वाली फसल के बारे में जागरुकता फैलाएं। साथ ही ग्रामों में मुनादी के माध्यम से भी फसलों के बारे में जानकारी दी जाए। जिससे कम पानी में भी किसान भाई फसलों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here