Home डेली न्यूज़ थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध 20 क्विंटल नकली मावा पकड़ा

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध 20 क्विंटल नकली मावा पकड़ा

40
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। सौरभ खरे। नकली खाद्य पदार्थ की बिक्री समाज के लिए घातक है। यह बिक्री कोई पहली बार नहीं हो रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि इन मिलावटखोरों पर अब तक शिकंजा नहीं कसा गया। लेकिन अब लगता है कि ऐसा नहीं होगा। कोतवाली पुलिस एक्शन मोड पर आकर मिलावट खोरों को दबोचने में लग गई है। दीपावली पर लोगों के घरों पर मावा और खोवा पहुंचे, ज़हर नहीं। यह पहल पुलिस ने शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई ने लोगों में उम्मीद की नई किरण जगाई है। अब देखना है कि यह मुहिम आगे और क्या गुल खिलाती है। बताया गया है कि आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सघन चैंकिंग करने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली पंकज शर्मा के द्वारा बीते रोज 18 अक्टूबर 2024 को रात्रि करीब 23.30 बजे मुखबिर की सूचना पर ओरछा ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक एमपी 15 पीए 0775 से 20 क्विंटल नकली मावा परिवहन करते हुए पकड़ा एवं मौके पर फूड़ इंस्पेक्टर मनीष जैन को बुलाकर कार्यवाही की गई। उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा, प्रधान आरक्षक रतिराम, आरक्षक गजेन्द्र, आरक्षक रिषि, आरक्षक पुष्पराज, आरक्षक अजय की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। नागरिकों ने इस कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक और नगर निरीक्षक की सराहना की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here