
छतरपुर। थाना महाराजपुर पुलिस को आज लवकुशनगर रोड में ढाबे के पास एक व्यक्ति के अवैध हथियार सहित घूमने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही कर संबंधित स्थान पर पहुंचकर संदेही की तलाशी ली गई। युवक के पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा एवं एक कारतूस मिला जप्त किया गया। आरोपी छोटू उर्फ ललित पटेरिया ग्राम सिंहपुर का निवासी है, आरोपी द्वारा पूर्व में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अवैध हथियार सहित प्रदर्शन कर रील बनाकर अपलोड किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना महाराजपुर में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विधिवत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक सुरभि शर्मा, उपनिरीक्षक बीदू विश्वास, सहायक उप निरीक्षक बबलू सिंह, प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह, प्रदीप निगम, आरक्षक जय सूत्रकार, रविंद्र तिवारी की मुख्य भूमिका रही।






