Home डेली न्यूज़ कलेक्टर ने निर्देशन में दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के...

कलेक्टर ने निर्देशन में दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

29
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में आमजन के सुरक्षा के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा विगत दो दिवस में छतरपुर शहर के चौक बाजार में बजरंग मावा भण्डार, जैन मावा भण्डार, यादव मावा भण्डार एवं बरसैयां से मावा का नमूना मऊदरवाजा स्थित भारत स्वीट्स से सोन पापड़ी एवं रिलायंस रिटेल से बैसन के लड्डू के नमूने एकत्र किए गए। इसके अलावा खजुराहो स्थित त्रिपाठी किराना एण्ड जनरल स्टोर से, बद्री स्वीट्स से, मेगा मोर से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इसी प्रकार बस स्टैण्ड राजनगर पर स्थित स्वीट्स भण्डारों से एवं ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम पर स्थित दुकानों से भी खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here