Home डेली न्यूज़ शरद पूर्णिमा पर मतंगेश्वर मंदिर में उमड़े शिवभक्त

शरद पूर्णिमा पर मतंगेश्वर मंदिर में उमड़े शिवभक्त

102
0
Jeevan Ayurveda

मतंगेश्वर शिवलिंग का हुआ भव्य श्रृंगार1

खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो में पूर्व के वर्षों की तरह इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के अवसर पर चंदेलकालीन प्रसिद्ध मतंगेश्वर महादेव शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया। गौरतलब है कि प्रति वर्ष शरद पूर्णिमा के मौके पर छतरपुर से आए कलाकारों द्वारा मतंगेश्वर महादेव शिवलिंग पर अनुपम झांकी उकेरी जाती रही है जिनका स्थानीय लोग सहयोग करते है। इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ को आकर्षक तरीके से सजाया गया। उनका स्वरूप शिवभक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर के पुजारी बाबूलाल गौतम ने बताया कि मतंगेश्वर महादेव के श्रृंगार के बाद शाम 6 बजे पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों में भगवान का नया स्वरूप देखने की उमंग रहती है जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचते हैं।शरद पूर्णिमा पर महिलाओं के द्वारा खोवा के लड्डू बनाकर अपने घर पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। महिलाएं अपने-अपने घर से खोवा के छह-छह लड्डू बनाकर लाई थी जिसमें एक लड्डू सखी को दिया, दूसरा लड्डू गर्भवती महिला को तीसरा ग्वालवाल को चौथा अपने पति को पांचवा शिव शंकर भगवान बाबा को अर्पित करते हैं एक स्वयं खाकर व्रत को तोड़ते हैं। इस मौके लक्ष्मीपुरम कॉलोनी की किरण हरदेनिया, रचना सोनी, नेहा सिंह, रश्मि सोनी, संगीता अवस्थी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Ad

  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here