Home डेली न्यूज़ संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

91
0
Jeevan Ayurveda

प्रशासनिक समझाइश के बाद खुला जाम, जांच में जुटी पुलिस

बड़ामलहरा। बड़ामलहरा थाना अंतर्गत नगर में शनिवार की शाम होटल में ठहरे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। गुस्साए युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नगर में चक्काजाम कर दिए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम खुल सका। वहीं रविवार की दोपहर मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को अस्पताल पहुंची बड़ामलहरा विधायक रामसिया भारती ने परिजनों ने मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक प्रद्युम्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे।मृतक के भाई जयपाल सिंह परमार ने बताया कि शनिवार की शाम तकरीबन 5:30 बजे बड़ामलहरा के आयुष होटल में ग्राम सिरोंज निवासी 25 वर्षीय अरविंद सिंह परमार की लाश मिली जिसे होटल संचालक राजकुमार चौहान अस्पताल में छोड़कर चले गए। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर आवेश में आकर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया।इस दौरान कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की मीलों तक लंबी कतार लग गई। तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश से जाम खोला गया।इस दौरान परिजन प्रशासनिक अधिकारियों से होटल संचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ करने की मांग करते दिखे। चूंकि रात्रि हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। संदिग्ध हालत में हुई युवक की मौत कई प्रश्न चिन्ह अंकित कर रही है। बहरहाल पुलिस ने परिजनों से जांचकर जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।जाम खुलवाने में पुलिस अनुविभाग बड़ा मलहरा एसडीओपी रोहित अलावा, तहसीलदार आलोक जैन, टीआई जितेन्द्र वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अमले के साथ राजनेता आनंद सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here