Home डेली न्यूज़ मंदिर जा रही बालिका को कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

मंदिर जा रही बालिका को कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवकुलिया में नवरात्रि की अष्टमी की शाम माता के मंदिर जा रही एक 9 साल की नाबालिग बच्ची को गांव के अधेड़ व्यक्ति ने कुएं में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवकुलिया में 9 साल की नाबालिग बच्ची अपने भाई के साथ माता के मंदिर दिया रखने जा रही थी तभी गांव के ही अधेड़ उम्र के गोवर्धन पटेल ने नाबालिग बच्ची को कुएं में फेंक दिया और फिर पास पड़े पत्थर उसके ऊपर फेंके जिससे बच्ची की कुएं में ही मौत हो गई। बच्ची के साथ मौजूद उसके भाई ने यह जानकारी परिजनों को दी। परिजनों और ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकाला और पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। बच्ची के सिर व हाथ पैर पर चोट के निशान हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here