Home डेली न्यूज़ कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत

210
0
Jeevan Ayurveda

lछतरपुर। शहर के पन्ना रोड पर स्थित श्रीराम कॉलोनी में गुरूवार से कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हो गई है। कथा का आयोजन स्व. अरविंद पाण्डेय की स्मृति में उनके पुत्र रजत पाण्डेय द्वारा कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुरूवार को पन्ना रोड पर स्थित शिवजी के मंदिर से डीजे बग्घी के साथ कलश यात्रा निकाली गई जो कथा स्थल अनगढ़ कुटीर श्रीराम कॉलोनी वैष्णों माता मंदिर के सामने समाप्त हुई। श्रीमद् भागवत कथावाचिका बाल व्यास कु. रिद्धेश्वरी देवी जी हैं। स्व. अरविंद पाण्डेय की पुण्य स्मृति में भागवत कथा का आयोजन उनके पुत्र रजत पाण्डेय द्वारा कराया जा रहा है। उक्त आयोजन 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। 17 अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ भण्डारा किया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here