Home डेली न्यूज़ पुलिस ने 8 घंटे में किया चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

पुलिस ने 8 घंटे में किया चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

40
0
Jeevan Ayurveda

आरोपी सचिन सिंह के विरुद्ध पूर्व से दर्ज हैं 5 अपराध

छतरपुर। थाना लवकुश नगर में विगत दिवस फरियादी अरसिल खान निवासी तलईया मोहल्ला लवकुशनगर की ऑनलाइन ई-एफआईआर चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, एकत्रित साक्ष्य एवं संदेह के आधार पर संदेही से पूछताछ की गई, जिन्होने घटना घटित करना स्वीकार किया। चोरी में संलिप्त दोनों आरोपी सचिन सिंह पिता हनुमत सिंह उम्र 25 साल निवासी लवकुशनगर व शनि चौरसिया पिता धरमा चौरसिया उम्र 20 साल निवासी चौरसिया मोहल्ला लवकुशनगर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। चोरी हुआ वन प्लस मोबाईल फोन कीमती करीब 80 हजार रू. व 500 रू नगद बरामद किए गए। आरोपी सचिन सिंह के विरुद्ध 5 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार सेन ,प्रआऱ बीरेन्द्र मोहन,आर रमाकांत,आर बलराम ,आर विकास सिंह, आर उमेश वर्मा आर. अनिल यादव आर. ह्देश नायक की मुख्य भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here