Home डेली न्यूज़ 10 वर्ष से जहां रख रहे मूर्ति वहीं होने लगी मनाही

10 वर्ष से जहां रख रहे मूर्ति वहीं होने लगी मनाही

34
0
Jeevan Ayurveda

युवाओं ने कोतवाली में दिया आवेदन, सीएसपी ने दिया मूर्ति रखने का भरोसा

छतरपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 32 गायत्री मंदिर के पीछे पिछले 10 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा रखकर यहां के युवा विधिविधान से पूजा अर्चना करते चले आ रहे हैं लेकिन अब मूर्ति रखने में बाधाएं आ रही हैं। एक भाजपा नेता ने मूर्ति रखने से मना किया है। युवाओं ने कोतवाली में इस संबंध में शिकायत दी है। सीएसपी ने भरोसा दिया है कि जहां वे मूर्ति रखते रहे हैं वहीं उन्हें मूर्ति रखने की व्यवस्था की जाएगी।वार्डवासी अभिलाष ने बताया कि श्री बाल्मीकि नवदुर्गा उत्सव समिति के माध्यम से गायत्री मंदिर के पीछे मातारानी का दरबार सजाते चले आ रहे हैं। 10 वर्षों से चला आ रहा यह धार्मिक आयोजन अब परेशानी से जूझने लगा है। अभिलाष ने बताया कि गुड्डा जैन नाम के व्यक्ति ने मूर्ति रखने से मना किया है। उसके मुताबिक गुड्डा जैन ने बस्ती में फैक्ट्री लगा ली है जिससे उसके वाहन आते-जाते हैं। मूर्ति रखने से वाहनों की आवाजाही में बाधा आएगी यही वजह है कि गुड्डा जैन मूर्ति रखने से मना कर रहा है। अभिलाष ने बताया कि सीएसपी ने भरोसा दिया है कि स्थल का निरीक्षण कराकर मूर्ति स्थापित करायी जाएगी।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here