
कलेक्टर से लगाई गुहार, पटवारी मांग रहा रूपए
छतरपुर। गुरुवार की दोपहर 2 बजे एक व्यक्ति ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है। व्यक्ति 2 साल से जमीन का सीमांकन कराने के लिए भटक रहा है। अपर कलेक्टर का आदेश होने के बाद भी पटवारी उस पर अमल नहीं कर रहा है। व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि पटवारी सीमांकन के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। व्यक्ति ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर सीमांकन करने और पटवारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।आवेदक के अनुसार कामता प्रसाद पिता स्व लोटन ब्राह्मण गौरिहार तहसील ग्राम गहवरा का रहने वाला है। उसकी जमीन का खसरा नंबर 447,449,455, का सीमांकन होना था जिसके लिए उसने दो साल पहले गौरिहार तहसीलदार में आवेदन किया था। लेकिन उसकी जमीन का आज तक सीमांकन नहीं किया गया है। उसने कलेक्टर से शिकायत की लेकिन उसके बाद भी काम नहीं किया जा रहा है। वहीं गहवरा हल्का पटवारी हरीश खरे द्वारा सीमांकन करने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। रिश्वत न देने पर व्यक्ति की जमीन का सीमांकन नहीं किया जा रहा है। व्यक्ति ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर सीमांकन कराने और पटवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।शिकायतकर्ता के पुत्र सुनील ने बताया कि वह अपने पिता की जमीन का सीमांकन करना चाहता है। जिसके लिए उसने तहसील में आवेदन किया था। लेकिन पटवारी के द्वारा सीमांकन करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। रिश्वत न देने पर सीमांकन नहीं किया जा रहा है। गहवरा हल्का पटवारी हरीश खरे ने बताया कि पारिवारिक विवाद होने के कारण सीमांकन करने में दिक्कत जा रही है दोनों लोगों ने कलेक्टर के पास शिकायत दी है। जल्दी सीमांकन किया जाएगा।







