Home डेली न्यूज़ नगरीय प्रशासन विभाग ने दिवंगत सहायक राजस्व निरीक्षक का किया तबादला

नगरीय प्रशासन विभाग ने दिवंगत सहायक राजस्व निरीक्षक का किया तबादला

39
0
Jeevan Ayurveda

4 माह पहले हुआ निधन, किरकिरी होने के बाद विभाग ने निरस्त किया स्थानांतरण

छतरपुर। अक्सर कहा जाता है कि एमपी अजब है, सबसे गजब है और यह लाइन कई बार सही साबित भी साबित होती है। ताजा मामला जिले के हरपालपुर से सामने आया है, जहां की नगर परिषद के दिवंगत सहायक राजस्व निरीक्षक का नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा तबादला किया गया है। हालांकि जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, वैसे ही विभाग ने गलती में सुधार करते हुए स्थानांतरण को तत्काल कर दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरपालपुर नगर परिषद में सहायक राजस्व निरीक्षक पद पर पदस्थ रहे सुनील कुमार तिवारी का 7 मई 2024 को निधन हो गया था, लेकिन शुक्रवार को नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई एक स्थानांतरण सूची में दिवंगत सुनील कुमार तिवारी को हरपालपुर से टीकमगढ़ स्थानांतरित किए जाने का आदेश दिया गया। जैसे ही यह सूची सामने आई वैसे ही लोगों ने विभाग को लापरवाह बताते हुए तरह-तरह की बातें करना शुरु कर दिया। वहीं दूसरी ओर जब विभाग को अपनी गलती का पता चला तो आनन-फानन में दिवंगत सुनील कुमार तिवारी के स्थानांतरण को निरस्त करने का आदेश जारी किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here