
छतरपुर। शासकीय कन्या पी.जी. महाविद्यालय द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के महाविद्यालयों की टीमें शामिल हुई जिसमें मुख्य रूप से एमसीबीयू छतरपुर, शासकीय महाविद्यालय बिजावर, पीएम एक्सीलेंस कॉलेज नौगांव, शासकीय महाविद्यालय लवकुशनगर एवं शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय छतरपुर की टीमों ने भाग लिया।शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शशी प्रभा परिहार द्वारा कार्यक्रम के अध्यक्षता की गई। उन्होंने खेल भावना से खेल खेलने के लिए खिलाडिय़ों को प्रेरित किया। जिला स्तरीय बैडमिंटन महिला प्रतियोगिता की प्रभारी डॉ बीएम द्विवेदी महाराजपुर प्राचार्य रहे। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में किया गया। जिला स्तरीय टीम का चयन निर्णायक द्वारा दिए गए स्कोर कार्ड के आधार पर किया गया। यह 7 सदस्यीय टीम संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में छतरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।








