Home डेली न्यूज़ 26 को मुकुट पूजन के साथ शुरु होगी रामलीला

26 को मुकुट पूजन के साथ शुरु होगी रामलीला

32
0
Jeevan Ayurveda

श्री अन्नपूर्णा रामलीला समिति की बैठक सम्पन्न, बांटे गए दायित्व

छतरपुर। श्री अन्नपूर्णा रामलीला समिति द्वारा हर वर्ष की इस वर्ष भी 18 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए समिति की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में तैयारियों की समीक्षा और अंतिम रूप देने के बाद पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। 26 सितंबर को मुकुट पूजन के साथ रामलीला शुरु होगी।सामिति के मीडिया प्रभारी पुष्पेन्द्र दीक्षित ने बतााय कि समिति के मुख्य संरक्षक जयनारायण अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता और मनोज गुप्ता मंजू की मौजूदगी तथा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शिवनारायण सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में बिंदुवार तमाम आवश्यक विषयों पर चर्चा हुई। समिति के महामंत्री अभिषेक चतुर्वेदी द्वारा आय-व्यय ब्यौरा पेश किया गया। तदोपरांत इस वर्ष के आयोजन हेतु समिति द्वारा अनुबंधित कलाकारों की जानकारी सबके सामने रखी गई। समिति के संयोजक बॉबी असाटी ने चंदा समिति, मंच निर्माण, साज-सज्जा, टेंट, लाइट, साउंड सर्विस, अतिथि दीर्घा, मंच व्यवस्था, धनुष निर्माण आदि विषयों पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष पीतेन्द्र शर्मा (लकी), वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित, राधिका गुप्ता, रमेश लालवानी, गिरजा पाटकर, राजेंद्र पिपरसानिया, चंद्रप्रकाश गुप्ता, प्रदीप, मदन गोपाल, अमित जैन, संचालक गणेश साहू, महेंद्र गंधी, भगवत शुक्ला, सतीश भुर्जी, लखन राजपूत, सुरेश, त्रिलोक ताम्रकार सहित अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here