Home डेली न्यूज़ विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुई कार्यपरिषद की बैठक, छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुई कार्यपरिषद की बैठक, छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर में कार्यपरिषद की 38वीं बैठक बुधवार को कुलगुरू शुभा तिवारी के चेम्बर में आयोजित हुई जिसमें छात्रों और विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बैठक के एजेण्डे के अनुरूप चर्चाएं हुईं। बैठक में कुलगुरू शुभा तिवारी, डॉ. नीतेश शर्मा ग्वालियर, राकेश शुक्ला छतरपुर, मुकेश अहिरवार टीकमगढ़, केशव टेकाम सागर, डॉ. याकृति जडिय़ा सागर, डॉ. अर्चना चौहान छतरपुर और विश्वविद्यालय के कुलसचिव यशवंत पटेल शामिल रहे।डॉ. नीतेश शर्मा ने कहा कि खेल सामग्री, छात्रों की सुविधाएं, आर्थिक कमजोर छात्रों की सुविधाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लास्टिक फ्री कैम्पस, मुख्य कैम्पस में डिप इर्रीगेशन आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के मामले में डॉ. नीतेश शर्मा विश्वविद्यालय का बचाव करते हुए नजर आए। उन्होंने पूरा मामला संबंधित कॉलेजों पर थोपते हुए कहा कि उनकी तरफ से समय पर नंबर न आने की वजह से दूसरे छात्रों का रिजल्ट नहीं रोका जा सकता। लेकिन जब उनसे कहा गया कि बहुत से ऐसे छात्र भी हैं जो विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं उनके रिजल्ट भी रूके हुए हैं ऐसी स्थिति में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन से विस्तार से चर्चा करके इसके सुधार की प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे। छात्रों के अनुपात में प्राध्यापकों की कमी पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भी कार्य लगातार जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here